फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों ने मांगों के समाधान की उठाई आवाज

Sat, 27 Sep 2025 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद यूनियन के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की बैठक कार्यालय में हुई। बैठक इकाई प्रधान मनोज कुमार के नेतृत्व में बुलाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों पर चर्चा की और समाधान की मांग की।
इस दौरान प्रधान ने कहा कि उनकी मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों का एरिया न मिलने वाले और अगले महीने भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस से पहले कर्मचारियों का वेतन जारी करना है। इस विषय पर चर्चा की और प्रशासन से मांग है कि वाल्मीकि जयंती से पहले सभी कर्मचारियों का एरिय सहित और वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के महासचिव विजय ने किया। इस दौरान महासचिव विजय कुमार, संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ,प्रचार मंत्री राजेश कुमार, अध्यक्ष राजपाल कोषाध्यक्ष हरिदास, वरिष्ठ प्रधान अशोक कुमार, उपाध्यक्ष सुखदेव, सलाहकार श्याम चंद, उपाध्यक्ष बलदेव, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता देवी सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें