फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए नियमित जांच कराएं : जसपाल

Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिविर का का निरीक्षण करते एसडीएम।   डीआईपीआरओ - फोटो : शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यासपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने विशेष रूप से पहुंचकररोगियों से बातचीत की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए नियमित जांच करवाने का संदेश दिया।
शिविर में कुल 512 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यासपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमा परवीन ने बताया कि इस शिविर में 59 आयुष्मान भारत कार्ड पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर में अतिरिक्त एसएमओ डॉ. गुंजीत सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकुश, डॉ. वरुण, आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. निधि पुपनेजा, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर डॉ. गुरदेव सिंह, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी जसविंदर कौर, नर्सिंग ऑफिसर नीतू, डॉ. सुनीता धीमान, डॉ. अंकित, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें