फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया क्रमिक अनशन

Wed, 29 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम इकाई यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों की क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



हड़ताल मे यूनियन के प्रधान पपला और इकाई सचिव सुभाष सुभाष ने मंगलवार को 25 कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया गया। इन कर्मचारियों में सुरेश, रमेश, प्रेम, श्यामलाल, राजन, विजय, ऋषि पाल, सुरजी, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र, विक्की, नरेंद्र, जनक, किशोर, राजेंद्र, जॉनी और दीपक सहित अन्य शामिल रहे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 23 व 31 दिसंबर 2025 के हाई कोर्ट के फैसलों को लागू कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, न्यूनतम वेतनमान 30 हजार रुपये करने और एक्स-ग्रेशिया बहाल करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ यमुनानगर के जिला प्रधान प्रवेश परोचा, इकाई उपप्रधान जनक राज, उपप्रधान रमन, सनी, संगठन सचिव शोरन, संजय गहलोत और सुखदेव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें