फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंटिंग प्रतियोगिता में संदीप प्रथम और कोमल द्वितीय

Tue, 30 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नशे के विरोध में पोस्टर बनाते एनएसएस स्वयंसेवक। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दामला स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के चौथे दिन को नशा विरोधी गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान नशा विरोधी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संदीप कुमार ने प्रथम और कोमल रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पीजीटी कंप्यूटर संदीप कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं एनएसएस अधिकारी एवं प्रवक्ता हरी राम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि समाज और देश की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जिससे उनका मानसिक और बौद्धिक विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशा, धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। विद्यार्थी जीवन में नशे से दूरी बनाए रखना भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें