फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साक्षी ने विश्वविद्यालय की परीक्षा में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। डीएवी गर्ल्स काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की साक्षी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। साक्षी ने विश्वविद्यालय में ओवरऑल टॉप किया है। इस उपलब्धि पर प्राचार्या डाॅ. सुरिंद्र कौर ने छात्रा का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि साक्षी ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में टॉप कर प्रदेशभर में कॉलेज का नाम रोशन किया है। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुवि की ओर से बीए मास कम्युनिकेशन अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम वर्ष की छात्रा साक्षी ने 76.6 प्रतिशत अंक (3000 में से 2299) अंक अर्जित कर मेरिट सूची में ओवरऑल टॉप किया है। साक्षी पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे रही है। वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई ट्राॅफी व पदक जीत चुकी है। साक्षी ने कहा कि वह एंकरिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती है। राज्य व राष्ट्र स्तर की एंकरिंग प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें