फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सायना ने मारी बाजी

Sun, 02 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। नौवीं कक्षा की छात्रा सायना ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं रियांश ने ब्लॉक स्तर पर दूसरा व युविका, हेमान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। सायना ने पुरस्कार के रूप में 100 रुपये, प्रावीण्य प्रमाण पत्र व स्वर्ण पदक, रियांशु ने 250 रुपये, प्राविण्य प्रमाणपत्र व रजत पदक, युविका तथा हेमान्या ने 150 रुपये, प्रावीण्य प्रमाण पत्र व कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने सभी बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्चों को इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इन बच्चों ने राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास में जिस लगन, निष्ठा और जागरूकता का परिचय दिया, वह संस्कृति के उत्थान में प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें