फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वेतन के लिए सफाई कर्मचारी कई बार नपा अधिकारियों व सफाई ठेकेदार से मिल चुके हैं। अभी तक उनका वेतन नहीं जारी किया गया। वेतन न मिलने ने नाराज नपा सफाई कर्मचारी एसोसिएशन ने आंदोलन करने चेतावनी दी है। पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि सोमवार तक उन्हें वेतन नहीं मिला, तो मंगलवार को कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि नपा में 32 कर्मचारी ठेके पर काम करते हैं। कर्मचारी दो ठेकेदारों के पास सफाई व्यवस्था का काम देते हैं। एक ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों को वेतन समय पर दिया जा रहा है, लेकिन दूसरे ठेकेदार ने 15 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं दिया है। बात करने पर ठेकेदार आश्वासन देकर टरका देता है। इस बारे नपा सचिव राकेश कुमार वालिया ने बताया कि क्षेत्र में सफाई ठेकेदार की ओर से करवाई जा रही है। वेतन भुगतान भी ठेकेदार की ओर से दिया जाता है। ठेकेदार को कर्मचारियों का वेतन दिए जाने बारे कहा गया है। वहीं ठेकेदार शिवकुमार ने बताया कि नपा से अभी उनका भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण वेतन नहीं दिया जा सकता है। नपा से भुगतान होते ही कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें