फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा के साथ शाही स्नान के लिए पहुंचेंगे साधु-संत

Mon, 27 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शाही स्नान की तैयारी को लेकर बैठक करते साधु संत व महंत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कपालमोचन मेला हर साल साधु प्रवेश स्नान के साथ शुरू होता है। साधु षड्दर्शन समाज ने खेड़ा मंदिर व्यासपुर में बैठक कर निर्णय लिया कि पहली नवंबर को शाही स्नान किया जाएगा।
बैठक अध्यक्षता श्री श्याम गोशाला साढौरा के महंत शोभादास ने की। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह मंडल षड्दर्शन साधु समाज की ओर से पहली नवंबर को कपालमोचन के पवित्र सरोवरों में साधु शाही स्नान देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु करेंगे। उन्होंने बताया कि शाही स्नान से पूर्व 31 अक्तूबर को नगर खेड़ा व्यासपुर में श्री रामायण का एक दिवसीय पाठ रखा जाएगा।
विज्ञापन

पहली नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अगुवाई महंत शोभादास करेंगे। शोभायात्रा में बैंडबाजे व कीर्तन मंडली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा नगर खेड़ा मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, छोटा बस स्टैंड, कपालमोचन बाइपास रोड, उधम सिंह तिकोना से होते हुए कपालमोचन सरोवर पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार पहला साधु प्रवेश शाही स्नान कपालमोचन सरोवर में होगा। इसके बाद ऋणमोचन व सूरजकुंड में स्नान होगा।
इस मौके पर महंत श्री कृष्ण दास, नोना पंडित मनोज शर्मा, महंत अभिराम दास, महंत नायब दास, शिव कुमार कौशिक, मुकेश कुमार, सुरेश फौजी, अनिल कक्कड़, मास्टर रवि भूषण अग्रवाल, अशोक केसरी, अशोक धीमान, अमित सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें