फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद में गीता स्थापना के साक्षी बने साढौरा के लोग

विज्ञापन
इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ आयोजन - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
इंग्लैंड के ब्रिटिश संसद हाल हाउस ऑफ कॉमर्स में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत गीता को स्थापित किया गया। इस दौरान 810 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा साढौरा कस्बे के कुछ लोग शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष सचदेव चुघ समेत विकास वर्मा, अमित कालड़ा, गौतम डांग एवं मनमोहन सचदेव आदि इन दिनों लंदन में आयोजित किये जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सचदेव चुघ ने बताया गीता मनीषी ज्ञानानंद के नेतृत्व में भारत से 175 लोगों का दल इस महोत्सव में शामिल हो रहा है। भारतीय दल में करनाल की मेयर रेणु बाला, सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वामी भूपिंदर सिंह, स्वामी धर्मा देव, भारत भूषण कपूर व स्वामी गुरशरण देव आदि प्रमुख लोग शामिल हैं। चुघ ने बताया कि इस महा आयोजन में 1500 अप्रवासी भारतीय भी शामिल हो रहे हैं। लंदन में लोग गीता को विशेष आदर इसके बारे में जानने में विशेष रुचि ले रहे हैं। वहीं साढौरा में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। लोगों का कहना है कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में साढौरा की हाजिरी लगना बड़ी बात है। इंटरनेशनल लेवल पर गीता का प्रचार बढ़ेगा और हरियाणा की संस्कृति की झलक ब्रिटिश संसद में दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें