फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली पर साढौरा जगमग, 200 स्ट्रीट लाइटें रोशन

Sat, 07 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ करतीं विधायक रेनू बाला व पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। साढौरा की सभी सड़कें अब रोशनी से जगमग रहेंगी। दिवाली पर नगर पालिका की ओर से कस्बे के शामपुर, नौशहरा, कोटला, दोसड़का और बाईपास मार्गों पर 70 लाख की लागत से लगवाई गई 200 स्ट्रीट लाइटों की शुक्रवार को शुरुआत की गई।
विधायक रेनू बाला और नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने लाइटों का शुभारंभ किया। विधायक रेनू ने कहा कि रात के समय सुरक्षा और आवागमन बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों की गलियों को रोशन करने के लिए सरकार की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। इसका लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी ने बताया कि गगड़वाला सरोवर पर लगाई गई लाइटें भी जगमग करने लगेंगी। यह पहल न केवल शहर के सुंदरीकरण में चार चांद लगाएगी, बल्कि सैर करने वालों को भी आकर्षित करेगी। नगर पालिका का संकल्प है कि कस्बे को सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नगर पालिका की ओर से तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान पार्षद मुकेश गर्ग, संगीता ठुकराल, डेजी शर्मा, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉली कालड़ा, राधेश्याम मित्तल, नरेश बख्शी व अशरफ खांडरा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें