फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवा महोत्सव के लिए 17 तक करें पंजीकरण

Sat, 07 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला युवा महोत्सव के तहत लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और लोक वाद्य यंत्र की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें भाग लेने के इच्छुक युवा 17 नवंबर तक राजकीय आईटीआई में पंजीकरण करवा सकते हैं।
राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपिंदर सिंह के अनुसार प्रतियोगिताओं की श्रेणी-ए में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 17 अगस्त को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसमें केवल जिले के निवासी ही हिस्सा ले सकेंगे। एक प्रतिभागी को केवल एक प्रतियोगिता श्रेणी में भाग लेने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में हरियाणवी लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया गया है। समूह लोक नृत्य और समूह लोकगीत की प्रस्तुतियों की थीम हरियाणवी लोक संस्कृति रखी गई है। वहीं लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में भारतीय लोक शैली के आधार पर प्रतिभागियों को अपनी संगीत प्रतिभा दिखानी होगी। चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन के लिए नशा मुक्त युवा-विकसित भारत विषय निर्धारित किया गया है। इससे युवा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक कर सकेंगे।
प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की गई है। चित्रकला में प्रतिभागियों को ए-3 आकार के कागज पर अधिकतम छह घंटे में चित्र तैयार करना होगा। इसके साथ 20 से 30 शब्दों का कैप्शन भी देना होगा। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति अधिकतम सात मिनट की होगी, जबकि कविता लेखन के लिए 90 मिनट मिलेंगे।
विज्ञापन

लोक नृत्य और लोकगीत की प्रस्तुतियों के लिए पांच से आठ मिनट का समय निर्धारित है। लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रस्तुति की अधिकतम अवधि सात मिनट होगी और वाद्य यंत्रों की तैयारी के लिए पांच मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। इच्छुक युवा 17 नवंबर तक राजकीय आईटीआई यमुनानगर में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें