फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूरिया मामले में सदर थाना प्रभारी निलंबित

Sat, 26 Apr 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैत गांव के पास सीएम फ्लाइंग की ओर से पकड़ी यूरिया खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के मामले में थाना सदर यमुनानगर प्रभारी पर निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध यूरिया पकड़ने के मामले में लापरवाही बरतने पर की गई। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने उन्हें निलंबित करने के बाद पुलिस लाइन में भेजा है। अभी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई।
गुप्त सूचना पर वीरवार की सुबह सीएम फ्लाइंग निरीक्षक सुखविंदर सिंह व कृषि विभाग के एसडीओ अजय नरवाल की संयुक्त टीम सदर थाना क्षेत्र के कैत मंडी गांव में दबिश दी थी। टीम के पास सूचना थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कृषि योग्य यूरिया बिंद्रा प्लाईवुड फैक्टरी मंडी, शिव गंगा प्लाईवुड फैक्टरी मण्डी व कैप्सून प्लाईवुड फैक्टरी गांव दडवा में अवैध सप्लाई करने जाएगा। 100 से ज्यादा यूरिया खाद के कट्टों को चोरी छिपे इन फैक्टरी में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

टीम ने सदर पुलिस के साथ जैसे ही घेराबंदी की तो ट्रैक्टर चालक कूद कर फरार हो गया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर लेकर फरार होने की कोशिश में ट्रैक्टर ट्राली में पुलिस गाड़ी भी भिड़ गई थी, जिससे वह हल्की क्षतिग्रस्त हो गई। यह गनीमत रही कि इस समय पुलिस गाड़ी में कोई पुलिसकर्मी सवार नहीं था, वह सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक के फरार होने पर कृषि विभाग की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो ट्राली में करीब 100 कट्टे यूरिया खाद के थे। कट्टे किस फैक्ट्री में पहुंचाए जा रहे थे, इसका पता नहीं चल सका था। सदर थाना पुलिस ने मामले में सीएम फ्लाइंग निरीक्षक सुखविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस केस के बाद शनिवार को सदर थाना प्रभारी एसआई दलबीर सिंह का निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें