फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सबलपुर गांव की बेटी शिवानी बनी जज

Thu, 17 Oct 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। सरस्वती नगर ब्लॉक के गांव सबलपुर की 25 वर्षीय बेटी शिवानी दयोरा ने हरियाणा के ज्यूडिशियरी एग्जाम में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। शिवानी ने बीसीए कैटेगरी में एचसीएस ज्यूडिशियल ब्रांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन का पांचवां रैंक हासिल किया। शिवानी ने यमुनानगर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद बीकॉम एलएलबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज 2022 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पूरी की थी।
विज्ञापन

शिवानी के पिता दिनेश देयोरा की छप्पर में केमिस्ट शॉप है। शिवानी के परिजन बेटी की सफलता पर काफी खुश है। पहली बार इस परिवार में किसी ने ज्यूडिशयरी की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवानी का कहना है कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ती थी। उसकी मेहनत व लगन ने ही पहले प्रयास में सफलता प्राप्त करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें