जगाधरी। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़, चूहड़पुरकलां में सत्र 2025-26 के लिए 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि आठ फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। ये जानकारी प्राचार्य एसएस शेखावत ने दी।
उन्होंने बताया कि 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन स्कूल की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यार्थी की ओर शैक्षणिक सत्र 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025 सत्र) के दौरान यमुनानगर के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी जिले का मूल निवासी होना चाहिए। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले में स्थित सरकारी/सरकारी द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय की आठवीं का विद्यार्थी रहा हो। जो अभ्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है उनका जन्म 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए। यह एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों पर लागू होता है।
प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: नि:शुलक, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए 9वीं में एक वर्ष का प्रवास (अहिंदी भाषी जवाहर नवोदय विद्यालय-यानम आंध्र प्रदेश) विभिन्न खेलों की व्यवस्था, स्काउट गाइड, कला तथा संगीत की विशेष शिक्षा व पुस्तकालय की व्यवस्था सहित यूनिफार्म, स्टेशनरी इत्यादि उपलब्ध करवाई जाती है।