फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम, परिश्रम सफलता के मंत्र : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में यह कार्यक्रम दिखाया गया। स्कूलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा पर चर्चा का जिलास्तरीय कार्यक्रम दामला के सामुदायिक भवन के हाल में करवाया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने प्रसारण के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के टिप्स भी दिए। उन्होंेने कहा कि नियम और परिश्रम सफलता के दो मंत्र हैं।
यह कार्यक्रम जिला शिक्षा विभाग की ओर से करवाया। जिसमें अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंत्री से परीक्षा, शिक्षा क्षेत्र सहित अन्य विषयों पर प्रश्न पूछे। बता दें कि पहले यह कार्यक्रम माॅडल टाउन के शहीद नवीन वैद्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाया जाना था।
विज्ञापन

जिसमें यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को मुख्यातिथि आमंत्रित किया जा रहा था। फिर विभाग ने एक दिन पहले कार्यक्रम स्थल बदल कर दामला के सामुदायिक भवन में स्थानांतरित कर दिया था। कार्यक्रम में छठी से 12 वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के लिए निदेशालय ने स्कूल प्रभारी को ग्रांट से 30 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति दी थी। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
सुबह ठीक 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण शुरू कर दिया गया था। वहीं, मंत्री ने कहा कि सफलता की एक मात्र कुंजी परिश्रम है। बिना मेहनत के सफलता नहीं प्राप्त की जा सकती है और जो सफलता बिना मेहनत के प्राप्त होती है, वह क्षणिक होती है। इसलिए सभी विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें। अंक प्राप्त करने के लिए नहीं ज्ञान प्राप्त करने के लिए पढ़ाई करें, जिससे उनकी एकाग्रता व बौद्धिकता में विकास होगा।
उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, व्यायाम, सुबह जल्दी उठना, समय से सोना, नियम व समय सारणी बनाकर पढ़ाई करना परीक्षा में सफलता के साधन है। परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शरीर व मस्तिष्क दोनों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और सभी को परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें