फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नॉमिनेशन रद्द होने पर सहकारी समितियां कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लेदी पैक्स के डायरेक्टरों के चुनाव के 16 नॉमिनेशन रद्द होने पर सहकारी समितियां कार्यालय में शुक्रवार को हंगामा हो गया। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने हंगामें को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। जिनके नॉमिनेशन रद्द हुए थे उन्होंने निर्वाचन अधिकारी पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं हंगामे के बीच चार डायरेक्टर निविर्रोध चुने गए डायरेक्टर में रोशन, रजनीश, नीतू और हरपाल हैं। वहीं बचे छह डायरेक्टर को लेकर 10 मार्च को चुनाव होगा।
विज्ञापन


कोई धांधली नहीं की गई
वहीं निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां यमुनानगर गगनदीप सिंह के मुताबिक इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई धांधली नहीं हुई है। लेदी पैक्स के चुनाव के लिए 44 नॉमिनेशन आए थे। 16 ऐसे मेंबर थे जोकि नॉन एक्टिव थे। उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। नियम अनुसार ही उन्हें रिजेक्ट किया गया। 28 आवेदन सही मिले हैं। उधर, हंगामा करने वाले धर्म सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामलाल व पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह का आरोप है चुनाव प्रक्रिया के बारे में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी दी गई। शुक्रवार को ही पता चला कि 16 आवेदन बिना वजह के रिजेक्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डमौली निवासी रामजतन अपने पक्ष में नतीजे करने में जुटा था। जबकि रामजतन के मुताबिक उस पर लगे आरोप निराधार है। वह किसी के नॉमिनेशन को रिजेक्ट नहीं करा सकता। जिनके नोमिनेशन रिजेक्ट हुए हैं, वे नियमों पर खरे नहीं उतर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें