फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चावल कारोबारी के बेटे से फ्रेंचाइजी के नाम पर 6.50 लाख रुपये ठगे

Thu, 22 Oct 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑनलाइन कारोबार में मुनाफा कमाने और कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर चावल कारोबारी के बेटे से 6.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने गूगल पर विज्ञापन देखकर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद ठगों ने फोन कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने खुद को दिल्ली स्थित कार्यालय से जुड़ा बताया और मुनाफे का लालच देकर रकम अपने खाते में जमा करवा ली। पैसे मिलने के बाद ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सरनी चौक स्थित मॉडल टाउन निवासी तुषार सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गो एक्सप्रेस और लॉजिस्टिक्स की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल पर विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने ऑनलाइन आवेदन भर दिया। कुछ समय बाद उसके पास प्रीति और आनंद त्रिपाठी नाम से फोन आए। फोन करने वालों ने खुद को दिल्ली स्थित कार्यालय से जुड़ा बताया। उन्होंने फ्रेंचाइजी के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने आगे की प्रक्रिया पूरी की। शिकायत के अनुसार ठगों ने फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर तुषार से 6.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से खाते में जमा करवा लिए। रकम भेजने के बाद उसी दिन उसे ईमेल के माध्यम से रुपये मिलने की सूचना भी मिली। इससे पीड़ित को लगा कि फ्रेंचाइजी की प्रक्रिया पूरी हो रही है। हालांकि अगले दिन से ठगों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। पीड़ित ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का पता चला। पुलिस ने 20 अक्तूबर को शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं जिन नंबरों से फोन किए गए उनके नेटवर्क लोकेशन के आधार पर ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही मामले ठगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें