संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मॉडल टाउन निवासी मनोज मेहंदीरत्ता के कार का फर्जी ई-चालान भेजकर साइबर ठगों ने उनका मोबाइल रिमोट पर ले लिया। इसके कुछ देर में मनोज के बैंक खाते से 4.29 लाख रुपये निकाल लिए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में मॉडल टाउन निवासी मनोज मेहंदीरत्ता ने बताया कि 23 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया। उसमें उनकी कार का ई-चालान था। ऑफिस से घर पहुंचने के बाद बेटे से ई-चालान को भरने के लिए बोला। बेटे ने मोबाइल पर ई-चलान के लिंक पर क्लिक किया तो आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर सहित अन्य ब्योरो मांगा गया। बेटे ने सभी ब्योरा जैसे ही अपलोड किया तो मोबाइल हैक हो गया।
इसके कुछ देर बाद बैंक खाते से चार लाख 29 हजार 999 रुपये ट्रांसफर किए जाने के संदेश आए। तब शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।