फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रॉयल एफसी चंडीगढ़ की टीम ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी

Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सुपर कप टूर्नामेंट ट्रॉफी के साथ रॉयल एफसी चंडीगढ़ की टीम। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हीरा फार्म में आयोजित तीसरे सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। दो दिवसीय टूर्नामेंट के अंतिम दिन क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। टूर्नामेंट का अंतिम मैच यमुनानगर की टीम रेलवे एफसी और रॉयल एफसी चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें रॉयल एफसी ने 3-2 से टूर्नामेंट विजेता का खिताब जीता।
रेलवे एफसी के वाजिद बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और रॉयल एफसी के प्रियांशु को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। फाइनल मैच रेलवे एफसी व रॉयल एफसी चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें रेलवे एफसी के शुभम पासी ने पहले 30 सेकेंड में गोल दाग कर रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद पहले हॉफ के अंतिम मिनटों में रॉयल एफसी ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ में उतरी रेलवे एफसी के शुभम पासी ने फिर अक्रामकता दिखाई और प्रतिद्वंद्वी खेमे में गोल दाग कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलवा दी।इसके पांच मिनट के भीतर ही रॉयल एफसी ने गोल करके एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया। समय समाप्ति की ओर था और दोनों टीमें बराबरी पर थी। लगा था कि निर्णय टाईब्रेकर से होगा। समय समाप्ति से सिर्फ दो मिनट पहले रॉयल एफसी को एक मौका मिला, जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया।
इससे पूर्व पहला क्वार्टर फाइनल मैच एसएफए यमुनानगर और नेशनल एफसी के बीच खेला गया। इसमें नेशनल एफसी टाईब्रेकर में 7-6 के स्कोर से जीत गई। दूसरा क्वार्टर फाइनल खरड़ एफसी और एजी क्लब हरियाणा के बीच हुआ। इसमें एजी क्लब हरियाणा ने 2-0 से जीत प्राप्त की।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल रेलवे एफसी और नेशनल एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय में मैच एक-एक गोल से बराबरी पर रहा। इसके बाद ट्राईब्रेकर में रेलवे ने गोल करके मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल एजी क्लब चंडीगढ़ और रॉयल एससी चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें रॉयल एफसी ने एक गोल से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में एक टीम में कुल सात खिलाड़ी खेल रहे थे। इसमें देश के कई बड़े व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी शामिल रहे। टूनार्मन सात राज्यों की 15 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट सन एक्सपो क्लब की ओर से मुख्य संरक्षण विभोर पहूजा के नेतृत्व में करवाया गया। टूर्नामेंट विजेता को ट्राॅफी के साथ 31,000 रुपये की इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 21,000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में क्लब अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, संरक्षक अमन सग्गड़, सह सचिव आदित्य, सुनील कुमार, सौरभ कालिया, आयोजन सचिव आदित्य कुमार, सुनील कुमार, मंयक जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें