Routes to be diverted from UP-Haryana border for Kanwar Yatra
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। वीरवार को उत्तर प्रदेश हरियाणा बॉर्डर के पुलिस थानों और चौकियों की इंटर स्टेट बैठक हुई। इसमें कांवड़ यात्रा के रूट के बारे में चर्चा की गई।
बैठक उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर चौकी में हुई, जिसमें यमुनानगर सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र और कलानौर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश भी पहुंचे। सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि कांवड़ के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश की ओर से आते हैं। बार्डर पर ही सबसे अधिक लोड रहता है। इसलिए बार्डर से ही रूट डायवर्ट करने की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत औरंगाबाद, कलानौर से रूट डायवर्ट किए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी जाम में न फंसना पड़े। बैठक में उत्तर प्रदेश के सरसावा थाना के इंचार्ज और शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज भी शामिल रहे।