फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब ने निगम को भेंट की सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें

Sat, 27 Jun 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मेयर सुमन बहमनी को महिलाओं संबंधी सामान भेंट करते रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। रोटरी क्लब ऑफ यमुनानगर ने शुक्रवार को नगर निगम को सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर (निस्तारण) मशीन और हैंड ड्रायर भेंट किए। इन आधुनिक मशीनों को शहर के सार्वजनिक शौचालयों में स्थापित किया जाएगा, जिससे महिलाओं और युवतियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। रोटरी क्लब के प्रधान ईश आनंद, सचिव विभोर पाहुजा, संयुक्त सचिव विक्रम बाली और कोषाध्यक्ष आशीष लूथरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापौर सुमन बहमनी को मशीनें सौंपी।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि यह पहल महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं एवं युवतियों को गंदगी और संक्रमण के खतरे से काफी हद तक राहत मिलेगी और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रोटरी क्लब के प्रधान ईश आनंद और सचिव विभोर पाहुजा ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इन मशीनों से उपयोग किए गए सेनेटरी नैपकिन का सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण भी संभव होगा, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारी राजीव वासुदेव, संजय पाहुजा, संजीव गुप्ता, सम्राट चानना और कनव गांधी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें