फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये लेकर आ रहे मुंशी को जूस पिलाकर 35 हजार व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एसबीआई बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे फैक्टरी के मुंशी को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दो बदमाश उससे 35 हजार रुपये व बाइक लूट ले गए। आरोपी फार्म भरवाने के बहाने उसे बैंक में मिले थे। बाद में उससे लिफ्ट ली और जूस पिलाकर उससे लूट की। रुपये व बाइक लूटने के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में ट्रैफिक थाना के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कैंप निवासी अंजन यादव ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह पुराना सहारनपुर रोड पर एक प्लाई बोर्ड फैक्टरी में मुंशी है। दो फरवरी को वह एसबीआई बैंक में पैसे निकलवाने गया। वहां पर उसे दो युवक मिले। उन्होंने उससे कहा कि वह उनका फार्म भी भर दें। वे पढ़े लिखे नहीं हैं। उसने उनका फार्म भर दिया। वहीं तब वे युवक उसी के पीछे लगे रहे। वहां से उसने 25 हजार निकलवाए। 10 हजार रुपये उसने पहले निकलवाए हुए थे। वह पैसे निकलवा कर बाइक लेकर चला तो तभी दोनों युवक उसकी बाइक के पीछे बैठ गए। जब वे कमानी चौक पर पहुंचे तो एक युवक बोला कि उसे पेशाब करना है। एक युवक पेशाब करने लग गया और दूसरे ने पास में ही स्थित ठेले वाले से तीन गिलास जूस बनवा लाया। तीनों ने जूस पीया। जूस पीते ही उसे नशा हो गया, जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपी युवक उसकी जेब से 35 हजार रुपये और बाइक छीन ले गए। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में ट्रैफिक थाना के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने इस शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर आईपीसी की धारा-328 और 379ए में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें