फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ज्वेलरी शोरूम में 11 दिन बाद भी डकैती की वारदात का खुलासा नहीं

Sat, 07 Dec 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती की वारदात को 11 दिन बीत गए। लेकिन, अभी तक यमुनानगर पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं तलाश पाई है। लगातार जांच के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। हैरत की बात तो यह है कि यूपी पुलिस भी बदमाशों को तलाश करने में विफल है।
विज्ञापन

बीते 25 नवंबर को जगाधरी ईएसआई अस्पताल के सामने ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने सर्राफ को गोली मार दी थी। वारदात के बाद से ही पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने बदमाशों की दो बाइक भी यमुना नदी से बरामद की थी। जांच में पता चला था कि बदमाशों ने वारदात से एक दिन पहले बाइक यूपी के सहारनपुर से लूट की थी। घटना का खुलासा करने के लिए यमुनानगर पुलिस के साथ साथ सहारनपुर पुलिस भी काम कर रही है। लेकिन, घटना के 11 दिन बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं तलाश पाई।
हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ बदमाशों के पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें