फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तय समय में आरओबी का निर्माण अधूरा, अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुननगर। पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) तय डेटलाइन में नहीं बन पाया। इसका निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था पर अभी रेल फाटक के बीच रेल ट्रैक सहित दोनों ओर काफी काम बाकी है। इसे पूरा होने में अभी कई माह और लग सकते हैं। दूसरी ओर एक माह बाद मानसून की संभावना है। ऐसे में बारिश के कारण काम अटक सकता है। कार्य में लेटलतीफी से आसपास के दुकानदारों में नाराजगी है। उनकी मानें तो सवा दो साल से चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य के चलते दुकानदारी ठप है, क्योंकि शहर से कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर लोग कई किमी. दूर चांदपुर आरओबी व जमना गली अंडरपास से आ-जा रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले आरओबी का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विदित हो कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में रेल फाटक बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास या आरओबी बनाए जा रहे हैं। इसी तरह फरवरी 2022 में पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता बंद कर आरओबी का काम शुरू हुआ जिसे पीडब्ल्यूडी को ओर से तैयार किया जाना है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रेल फाटक के एक ओर पुराना हमीदा की ओर शुगर मिल गेट से रेल फाटक तक और दूसरी ओर पुराना रादौर रोड पर स्टार्च मिल गेट से रेल फाटक तक आरओबी का ढांचा तैयार कर दिया गया है। इस पर फिनिशिंग सहित अन्य काम बाकी है। रेल ट्रैक पर भी रेलवे की ओर से आरओबी का काम अधूरा है। पुराना रादौर रोड के दुकानदार एवं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि आरओबी का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। जब से यह काम शुरू हुआ, तब से आरओबी के दोनों ओर लगती दुकानों सहित पुराना रादौर रोड के दुकानदारों का काम ठप है। क्योंकि शहर से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग के लिए लोग चांदपुर व जमना गली के रास्ते आ जा रहे हैं। अब एक माह बाद मानसून सीजन भी है, जिसमें बारिश के दौरान आरओबी का काम लटक सकता है। इसलिए मांग है कि दुकानदारों व मार्ग से निकलने वालों लोगों को राहत देने को आरओबी का काम मानसून सीजन से पूर्व पूरा किया जाए। इस बारे में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंबाला से चीफ जनरल मैनेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

अभी आरओबी न होने से यह स्थिति-
अभी पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता आरओबी के निर्माण के चलते बंद होने से शहर से लोग सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर जाने के लिए पांच किलोमीटर दूर चांदपुर आरओबी या दो किमी. दूर जमुना गली अंडरपास के रास्ते आते जाते हैं। इसमें उनके 15 से 30 मिनट अतिरिक्त लगते हैं। जमना गली रेल फाटक के रास्ते बने अंडरपास से मई-2023 से वाहनों की आवाजाही चालू है, पर यहां तक पहुंचने को शहर की ओर लगते रास्ते तंग है। इस कारण जाम की दिक्कत रहने लगी है, वहीं अंडरपास से हल्के वाहन ही आ-जा सकते हैं। इसी कारण शहर से अधिकांश लोग चांदपुर आरओबी से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग आते-जाते हैं। इनका पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर आरओबी से आवाजाही शुरू होने से आना-जाना सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें