फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइपेंड के लिए प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
स्टाइफंड न मिलने पर युवाओं ने यमुनागर बस स्टैंड पर दिया धरना की नारेबाजी - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में अप्रेंटिस कर रहे युवाओं ने मंगलवार को स्टाइपेंड के लिए कामकाज छोड़ प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने जीएम ऑफिस के सामने धरना दे दिया और नारेबाजी कर स्टाइपेंड दिलाने की मांग की। उधर, युवाओं द्वारा कामकाज छोड़ देने से वर्कशॉप का कार्य काफी प्रभावित हो गया। इससे वहां के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंचकूला तक लगा चुके दौड़ : वर्कशॉप मेें अप्रेंटिस कर रहे कमल, रोबिन, अंकुश ने बताया कि 70 युवाओं को जून-जुलाई माह का स्टाइपेंड नहीं मिला। इसके लिए रोडवेज विभाग के जीएम, ट्रैफिक मैनेजर व अकाउंट ऑफिसर से लेकर पंचकूला हेडक्वार्टर तक दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि वे अपना हक मांग रहे हैं। इसके लिए भी उन्हें धक्के खाने पड़ रहे हैं इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
76 युवा कर रहे अप्रेंटिस : राजेश कांबोज व अंशुल ने बताया कि वर्कशॉप में 76 युवा अपनी आईटीआई की ट्रेड मुताबिक वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर आदि का काम कर रहे हैं। इसकी एवज में विभाग की तरफ से हर युवा को प्रति माह आठ हजार 71 रुपये स्टाइपेंड दिया जाता है। किंतु जून माह से स्टाइपेंड नहीं आया है। इसके बारे में वे कई बार लिखित में स्थानीय व हेड क्वार्टर को भी अवगत करवा चुके हैं फिर सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा तो करेंगे, लेकिन स्टाइपेंड लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

युवाओं का स्टाइपेंड की आ रही दिक्कत के बारे में हेड क्वार्टर को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही उन्हें स्टाइपेंड मिल जाएगा। इसके बारे में लगातार उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

- विक्रम कांबोज, वर्क्स मैनेजर, रोडवेज वर्कशॉप यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें