फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज ने रूट पर चल रही बस की बंद, बिना पढ़े ही घर लौट रहे छात्र

Fri, 14 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अनुप​स्थिति दर्ज होने के बाद राजकीय आईटीआई के बाहर खड़े छात्र। स्वयं - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रूटों पर चलाई जा रही रोडवेज की बसों को भी बंद किया जा रहा है। इससे विद्यार्थी समय पर अपने स्कूल, कॉलेज या आईटीआई में समय पर पहुंच नहीं पा रहे हैं। इससे संस्थान में उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है। इससे वह कक्षा में पढ़ाई किए बिना ही अपने घर लौट रहे हैं।
ऐसा ही मामला अब व्यासपुर-रणजीतपुर मार्ग पर सुबह के समय चलाई जा रही रोडवेज बस को बंद करने का आया है। विद्यार्थियों का कहना है कि जो बस सुबह 7:40 बजे रणजीतपुर से चलती थी वह बंद कर दी गई है। इसलिए वह यमुनानगर स्थित राजकीय आईटीआई में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे आईटीआई में उनकी रोजाना अनुपस्थिति लग रही है।
विज्ञापन

छात्र सागर, जिया लाल, जतिन, राजीव, आर्य, हितेष व गौरव ने बताया कि वह सभी रणजीतपुर क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। रोजाना पढ़ाई के लिए राजकीय आईटीआई यमुनानगर में पढ़ने के लिए जाते हैं। रणजीतपुर अड्डे से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रोडवेज की बस चलती थी। परंतु 10 दिन से यह बस नहीं आ रही है।
रणजीतपुर से उनकी आईटीआई की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। यह बस उन्हें समय पर यमुनानगर पहुंचा देती थी। जिससे रोजाना वह आईटीआई में पढ़ाई करते थे। परंतु अब यह बस नहीं आ रही। इसलिए आईटीआई में रोजाना अनुपस्थिति लगाकर उन्हें बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में वह अपनी पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं।
सुबह 7:40 के बाद अब 8 बजे बस आ रही है जो उन्हें बस स्टैंड व्यासपुर में उतार देती है। व्यासपुर से उन्हें दूसरी बस लेनी पड़ती है। वहां भी उन्हें बहुत देर बाद बस मिलती है। इससे पहले कपालमोचन मेला होने के कारण रणजीतपुर से चलने वाली बस बंद रही। तब मेले की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित रही।
बस नहीं चली तो लगाएंगे जाम
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों में भी रोष देखा जा रहा है। आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक रतन लाल, श्याम लाल, जयकुमार व मेवा राम ने बताया कि रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने के बजाय घटाता जा रहा है। जो बसें चल रही हैं, उन्हें भी धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। बसों की कमी की वजह से उनके बेटे-बेटियां लटक कर सफर कर रहे हैं। बसों का शेड्यूल अब ऐसा बना दिया गया है कि विद्यार्थी समय पर अपने स्कूल, कॉलेज या आईटीआई में पहुंच नहीं पाते। रोजाना अनुपस्थिति दर्ज होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यदि बस नहीं चली तो एक-दो दिन में वह रणजीतपुर अड्डे पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

दो बसें रणजीतपुर से व एक बस यमुनानगर से रणजीतपुर तक चलाई जा रही है। हमारे पास स्टाफ की कमी है। दूसरा कोई स्टाफ ऐसा भी नहीं है जो रणजीतपुर क्षेत्र में रात्रि ठहराव कर सके। सुबह 7:40 पर चलने वाली बस बंद क्यों की गई इसका पता करता हूं। यदि बस बंद है तो इसे कल ही चला दिया जाएगा। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें