फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 14 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पॉलिटे​क्निक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अति​थि। संस्थान - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में वीरवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता सत्र करवाया गया। सत्र में महिला थाना की एएसआई नीलम बतौर मुख्य वक्ता पहुंचीं। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। एएसआई नीलम ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास व जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जागरूक किया।
एएसआई नीलम ने छात्राओं को सलाह दी कि वे अपनी समस्याएं बिना झिझक साझा करें। माता-पिता का सम्मान करें व सोशल मीडिया पर अनावश्यक जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने आपात स्थिति में 112 नंबर डायल करने की जानकारी दी। वहीं, उन्होंने ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे बताया। इसके साथ ही एएसआई नीलम ने छात्राओं की सहायता के लिए अपना संपर्क नंबर भी साझा किया।
विज्ञापन

इस दौरान इंस्पेक्टर रविंद्र ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, माता-पिता, शिक्षकों का सम्मान करने व सोशल मीडिया का समझदारी से उपयोग करने की प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संशोधित भारत न्याय संहिता व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता विकसित करने में सहायक होते हैं। इस दौरान प्रकोष्ठ प्रमुख बिंदु वर्मा, दिव्या सहगल, मोनिका गणेश, रजनी, कपिल शर्मा, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें