फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पटियाला, अमृतसर और कटरा रूट पर रोडवेज सेवा बंद, मुश्किल में बस यात्री

Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। किसान आंदोलन का असर यमुनानगर रोडवेज की बस सेवा पर भी पड़ा है। डिपो से पंजाब और जम्मू के रूट बंद कर दिए गए हैं। वहीं चंडीगढ़ के लिए भी बसें वाया पंचकूला आ-जा रही हैं। ऐसे ही दिल्ली आईएसबीटी के बजाय बसें कुंडली बॉर्डर तक आ-जा रही हैं। रूट बंद होने, डायवर्ट व कम होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब अगले दो-तीन दिन बस सेवा प्रभावित रहने की आशंका है।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के बाद दिल्ली बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इन रास्ते में पड़ने वाले हरियाणा रोडवेज बसों के रूट बंद या डायवर्ट किए जा रहे हैं। इसी के तहत यमुनानगर डिपो से भी पंजाब के अमृतसर व पटियाला व जम्मू के कटरा रूट को रविवार से ही बंद कर दिया गया है। साथ ही चंडीगढ़ के लिए भी बसों को वाया पंचकुला चलाया जा रहा है। ऐसे ही डिपो की दिल्ली आईएसबीटी जाने वाली बसों की सेवा दिल्ली बॉर्डर तक कर दी गई है।
-
अमृतसर, पटियाला, जम्मू का एक-एक, चंडीगढ़ के 17 और दिल्ली के 26 टाइम
यमुनानगर डिपो की बसों का पंजाब के अमृतसर, पटियाला और जम्मू के कटरा के लिए एक-एक समय है। जबकि चंडीगढ़ के लिए 17 और दिल्ली के लिए 26 बसें हैं। लगातार दूसरे दिन हरियाणा रोडवेज की अमृतसर, पटियाला व जम्मू रूट बंद देख लोगों ने ट्रेनों का रुख किया, हालांकि यहां भी अधिकतर यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। कारण कि सुबह व रात में ही स्टेशन से पंजाब व जम्मू की ट्रेनें हैं। ऐसे में कई लोग अपना सफर रद कर रहे हैं या व्यापार, विवाह व अन्य जरूरी कामों के चलते निजी वाहन या टैक्सी के सहारे पंजाब व जम्मू के लिए आने जाने को मजबूर हैंं। दूसरी ओर दिल्ली आईएसबीटी के बजाए दिल्ली बॉर्डर तक ही बसों के आने-जाने से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
वर्जन-
फिलहाल यमुनानगर डिपो से पंजाब के अमृतसर व पटियाला तथा जम्मू के कटरा रूट की बस सेवाओं को बंद किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी रूटों पर बस सेवा सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।- संदीप सैनी, टीएम, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन

-

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें