यमुनानगर। चार साल पहले 10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए जोड़ियो निवासी कमलजीत सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय याशविंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। मामले में मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।
सात मार्च 2019 को सीआईए टू की एक टीम अवैध असलहे के संबंध में अंबाला-जगाधरी रोड पर रक्षक विहार नाके पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। नाके पर पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और तेज कदमों से वापस जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसकी जेब में रखे पॉलीथिन से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
डॉ विनोद तायल
डॉ विनोद तायल