फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाधिकृत कॉलोनी से उखाड़ी सड़कें

Thu, 14 Aug 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिला नगर योजनाकार विभाग ने ससौली में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण बुधवार को कार्रवाई कर धवस्त कर दिए। कार्रवाई जिला योजनाकार राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान लोगों के हंगामे की आशंका थी। जिसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त रहा।
विज्ञापन

डीटीपी राजेश कुमार ने बताया कि ससौली में 1.5 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के कॉलोनी काटी गई है। यह कॉलोनी विकसित करने के लिए यहां पर अवैध निर्माण किए जा रहे थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने यहां बनी कच्ची सड़कें व रास्ते उखाड़ दिए हैं। कार्रवाई के लिए सरस्वतीनगर के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वहीं, राज्य प्रवर्तन ब्यूरो थाना प्रबंधक, फर्कपुर थाना प्रबंधक दल-बल के साथ तैनात रहे। डीटीपी ने कहा कि लोगों से अपील है कि रिहायशी भूमि खरीदने से पूर्व एक बार कार्यालय में आकर इसकी जानकारी अवश्य ले लें। चूंकि अनाधिकृत कॉलोनी में किए निर्माण अवैध करार देकर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें