फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत, बेटे समेत दो घायल

Fri, 29 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
बाटा मोड़, चांदपुर में सड़क हादसा
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार बीमार पिता की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका बेटा और एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पट्टीकल्याणा निवासी चंद्र (70) को उसका बेटा सुल्तान दवाई दिलवाने के लिए पानीपत ले जा रहा था। बाइक पर उनके साथ एक अन्य व्यक्ति नफे सिंह भी था। बताया जा रहा है कि चंद्र लंबे समय से बीमार था। उनकी बाइक को गांव मच्छरौली के पास कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने चंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल सुल्तान और नफेसिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें