फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान की पकी फसल नाले के पानी में डूबी

Sun, 14 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धान के खेतों में जाता नाले का गंदा पानी। संवाद - फोटो : डलमऊ में सिर पर सामान रखकर पानी के बीच से होकर निकलते ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हैफेड के गोदाम के पास किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नगर पालिका ने खेतों के साथ बने कच्चे नाले कीसफाई पिछले कई वर्ष से नहीं कराई गई। नतीजतन इस बार अधिक बारिश के चलते नाले ने अपना प्रवाह बदल लिया और अब सीधे किसानों के खेतों से होकर बह रहा है।
धान की पकी हुई फसल पानी में डूबने लगी है। कई एकड़ खेतों में भारी नुकसान हो चुका है और किसान लगातार चिंता में हैं। किसानो नवदीप, शुभम, रजत, अंकुश, अमित व नितिन का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका कार्यालय में गुहार लगाई। सचिव ने कार्यवाही का आश्वासन दिया और कनिष्ठ अभियंता तथा सफाई निरीक्षक को निर्देशित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आज तक जेसीबी लगाकर नाले की सफाई नहीं कराई गई। किसानों का आरोप है कि एक ओर अधिकारियों ने वायदे किए, दूसरी ओर सफाई निरीक्षक का व्यवहार बेहद अशोभनीय रहा। किसानों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें