शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाते निगम कर्मी। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
यमुनानगर। शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। निगम की टीमों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड व बैनरों को हटवाया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और फ्लेक्स हटाने के लिए निगम अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीमें गठित की है। निगम की इन टीमों ने शनिवार को रेलवे रोड, जगाधरी रोड, गोविंदपुरी मार्ग व अन्य सड़कों के डिवाइडरों, चौकों, स्ट्रीट लाइट के पोल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड हटाए। कर्मचारियोें ने इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर वाहनों में लोड कर निगम के गोदाम में पहुंचाया। संवाद