फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिमिक्री स्पर्धा में रिजेश और सतनाम को पहला स्थान

Sat, 21 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में प्रस्ततुति देते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में शुक्रवार को टैलेंट शो 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, मिमिक्री, कविता पाठ और एंकरिंग जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक व सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मिमिक्री प्रतियोगिता में रिजेश एवं सतनाम ने पहला स्थान हासिल किया।
सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, दिवबिसन ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान हासिल किया। डुएट सॉन्ग में रिया एवं दिवबिसन की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में वैशाली प्रथम, ग्रेसी द्वितीय और मोहक तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में वैशिका एवं संजा (समूह) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिसाब एवं दिवबिसन द्वितीय और नैरा एवं मन्नत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंकरिंग में ग्रेसी ने प्रथम, प्रियंशा ने द्वितीय और प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का मूल्यांकन दिव्या सहगल, बिंदु वर्मा एवं भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्राचार्य इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संचार कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास भी आवश्यक है।

सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में प्रस्ततुति देते विद्यार्थी। प्रवक्ता

सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में प्रस्ततुति देते विद्यार्थी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें