फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलजीत से रिकी ने लिए थे 15 हजार रुपये उधार, मांगने पर बेरहमी से की थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गांव सुल्तानपुर निवासी कमलजीत सिंह उर्फ कामा को रॉड व धारदार हथियारों से पीटने के मामले में पुलिस ने कनीपला निवासी रिकी को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया। मारपीट पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी। रिकी ने कमलजीत के 15 हजार रुपये देने थे। मांगने पर आरोपियों ने उसकी सरेआम पिटाई की थी। वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने छह हमलावरों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

साढौरा थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 15 हजार रुपये के लेन देन का मामला है। जिसमें पहले भी इनके बीच मारपीट हो चुकी है। कमलजीत ने आरोपी रिकी को यह पैसा उधार दिया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि सुल्तानपुर निवासी कमलजीत चंडीगढ़ के बलसाला में जेसीबी चलाता है। 20 दिन पहले ही वह घर आया था। रविवार की सुबह 11 बजे उसे गांव में ही मोड़ पर ढाबा चलाने वाले इशाक ने रिकी के कहने पर फोन कर बुलाया था। रिकी अपने साथियों के साथ दो कारों में आया था। जैसे ही कमलजीत यहां पर पहुंचा, तो उस पर रिकी व उसके साथियों ने धारदार हथियारों, डंडों व राड से हमला कर दिया था। उसे बेरहमी से पीटा गया था। इसकी वीडियो भी बनाई गई थी। जिसमें साफ दिख रहा था कि हमलावर उसकी टांगों व मुंह पर वार कर रहे थे। हमलावर उसे गालियां देते और पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर अभी तक कनीपला निवासी रिक्की, सलेमपुर निवासी सन्नी, लेदा खास निवासी सौरभ, मछरौली निवासी बिंद्रा, काका, बिलासपुर निवासी गुरसेवक व पंजेटो निवासी दीप की पहचान हुई है। करीब तीन माह पहले कमलजीत ने अपने साथियों के साथ रिक्की को पीटा था। जिसकी वीडियो भी वायरल की गई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। वहीं रिक्की पर पहले भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। कमलजीत पर भी मारपीट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें