फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का नकली बीज देने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बीज बनाने वाली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
धान का नकली बीज देने के विरोध में किसानों ने बीज बनाने वाली कंपनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि दुकानदार ने उनको फोर्ड 140 कहकर बीज दिया था जो कि नकली निकला और धान की फसल में समय से पहले बालियां निकल आई हैं। किसानों का आरोप है कि बीज बनाने वाली कंपनी नाथ सीड्स ने उनके साथ धोखा किया है। जिसकी वजह से उनकी 6 महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

किसानों ने यह लगाए आरोप : किसान मनप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, प्रितपाल सिंह व जितेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने फोर्ड 140 नाम का धान का बीज लिया था। जोकि पेस्टिसाइड दुकानदार ने पूरे दिनों का कह कर दिया था। किसानों का कहना है कि जो बीज फोर्ड 140 कह कर दिया था वह बीज नकली बीज है। जिसमें समय से पहले ही धान की बालियां निकल आई है। समय से पहले फसल से धान की बालियां निकलने पर पैदावार में फर्क पड़ता है। यह बीज नाथ सीड्स नाम की कंपनी बना रही है। किसानों का आरोप है कि बीज बनाने वाली कंपनी पेस्टिसाइड ने किसानों के साथ धोखा किया है इनकी धोखाधड़ी की वजह से किसानों की 6 महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों का कहना है कि बीज बनाने वाली कंपनी के खिलाफ किसान एकजुट होकर कोर्ट में जाएंगे और उनके खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराएंगे।
अगर किसानों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई है तो वह दुकानदार द्वारा दिए गए पक्के बिल लेकर उनके खिलाफ शिकायत दें। किसानों की शिकायत पर कंपनी और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतबीर सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें