फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भौतिक सत्यापन के विरोध में राइस मिलरों का प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नारेबाजी करते राइस मिल एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। राइस मिल एसोसिएशन द्वारा प्रतापनगर में सरकार की ओर से बार-बार किए जा रहे भौतिक सत्यापन का विरोध जताया। इसके तहत जिला राइस मिल एसोसिएशन ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने उपायुक्त व महानिदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हरियाणा को एक मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन


राइस मिल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण बटार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से पूरे प्रदेश में हमारे जिले का डिलीवरी प्रतिशत सबसे तेज है यह 99 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि साल 2025 - 26 के लिए डायरेक्टर फूड एंड सप्लाई हरियाणा की ओर से पॉलिसी के अनुसार फिजिकल वेरिफिकेशन करने के लिए बनाई गई टीमों ने जहां सभी जगह दौरा किया और मिलिंग पॉलिसी 2025- 26 के अनुसार सभी स्टॉक की जांच की है। टीमों ने सभी डिस्ट्रीब्यूशन बिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन रिपोर्ट पूरी कर ली और उन्हें डिस्ट्रीब्यूशन फूड एंड सप्लाई कंट्रोल को सौंप दिया है। इस मौके पर अरविंद अग्रवाल साढौरा, नरेश राणा रंजीतपुर, चिराग , गौरव शर्मा , पियूष गर्ग जगाधरी, अवध बंसल बिलासपुर, मनीष जगाधरी, सुकेश गुलाटी रसूलपुर,वैभव साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें