फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवा कांग्रेस विंग ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। शुक्रवार को युवा कांग्रेस विंग ने जिला सचिवालय के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित ईवीएम धांधली के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन के दौरान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद चौधरी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की लहर थी, लोगों की जुबां पर इस बार कांग्रेस जीत के दावे किए जा रहे थे। लेकिन ईवीएम में हेरफेर कर पूरी जीत को हार में बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देंगे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें