फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत

Sat, 21 Dec 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गांव हवेली के पास शुक्रवार दोपहर को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 75 वर्षीय गांव उधमगढ़ निवासी गुरबचन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल गुरबचन सिंह को सीएचसी लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जसबीर सिंह ने बताया कि आर्मी से सेवानिवृत्त गुरबचन सिंह सुबह घर से सादिकपुर गन्ना सेंटर पर गया था। जब वापस आ रहा था तो एक डंपर चालक ने बिना पीछे देखे ही डंपर को गांव हवेली के पास बने ईंट भट्ठे की तरफ मोड़ दिया। इस कारण बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में गुरबचन की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें