यमुनानगर। एसपी कमलदीप गोयल ने अपने कार्यालय में सही राह नाम से नशा मुक्ति मुहिम से जुड़े एनजीओ व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने नशा पीड़ितों को सही राह पर लाने के लिए पूर्व में चल रही सही राह मुहिम को दोबारा से शुरू करने के लिए प्रेरित किया। एसपी गोयल ने कहा कि नशा मुक्ति की यह मुहिम आगे बढ़ाने के लिए एनजीओ व सामाजिक संगठनों के साथ आमजन का सहयोग भी चाहिए। पुलिस अकेले इस काम को नहीं कर सकती।
जो भी लोग नशे की गर्त में पड़े हुए हैं, हमें उन्हें निकालना है। नए लोगों को नशे की गिरफ्त में नहीं आने देना है। जो लोग नशा पीड़ित हैं, उनकी पहचान का काम जारी रहना चाहिए।