फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाह शगुन योजना के बजट पर लगी रोक हटी

Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को जल्द ही लाभ मिलेगा। मुख्यालय ने इस योजना के बजट पर लगी रोक (कैप) हटा दी है। अधिक बजट खर्च होने पर यह रोक लगाई गई थी।
जिले में करीब 208 पात्रों शगुन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। कई बार चक्कर काटने के बावजूद उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। जिला कल्याण अधिकारी ने लाभार्थियों के बिल बनाकर ट्रेजरी कार्यालय में भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि एक से दो सप्ताह तक सभी पात्रों को योजना का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले बीपीएल परिवार की लड़की की शादी पर 71,000 रुपये का अनुदान बतौर शगुन दिया जाता है। वहीं जनरल केटेगरी में बीसी परिवार की लड़की को 41 हजार रुपये और विधवा महिला को लड़की की शादी में 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। जिले में करीब 208 आवेदकों ने इस साल अप्रैल माह से लेकर अब तक आवेदन किया था। मुख्यालय की तरफ से बजट पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

इस साल में 208 पात्रों ने आवेदन किया था। जिन्हें अलग-अलग राशि का भुगतान मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत किया जाना था। योजना पर लगी कैप अब हट गई है। पात्रों के बिल बनाकर ट्रेजरी कार्यालय में भेज दिए हैं। आगामी सप्ताह में सभी पात्रों को योजना की राशि का भुगतान हो जाएगा। - शीशपाल, जिला कल्याण अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें