फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही राह मुहिम दोबारा शुरू करें : कमलदीप

Fri, 08 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसपी कमलदीप गोयल ने अपने कार्यालय में सही राह नाम से नशा मुक्ति मुहिम से जुड़े एनजीओ व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने नशा पीड़ितों को सही राह पर लाने के लिए पूर्व में चल रही सही राह मुहिम को दोबारा से शुरू करने के लिए प्रेरित किया। एसपी गोयल ने कहा कि नशा मुक्ति की यह मुहिम आगे बढ़ाने के लिए एनजीओ व सामाजिक संगठनों के साथ आमजन का सहयोग भी चाहिए। पुलिस अकेले इस काम को नहीं कर सकती।
विज्ञापन

जो भी लोग नशे की गर्त में पड़े हुए हैं, हमें उन्हें निकालना है। नए लोगों को नशे की गिरफ्त में नहीं आने देना है। जो लोग नशा पीड़ित हैं, उनकी पहचान का काम जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें