फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिजर्व वायर का 350 एकड़ में होगा निर्माण

Wed, 19 Feb 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। आदि बद्री बांध परियोजना के अंतर्गत वैदिक कालीन सरस्वती नदी की धरा को पुन: प्रवाहित करने का पहला कार्य शुरू हो गया है। वहीं मंगलवार को तहत रामपुर हेड़िया, रामपुर कंबोयान व छलौर के बीच 350 एकड़ पंचायती जमीन पर वाटर रिजर्व वायर (जलाशय) की खोदाई क कार्य मंगलवार को शुरू हो गया है।
सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने यह कार्य शुरू करवाया। यह कार्य आदिबद्री बांध परियोजना के तहत किया जा रहा है। किरमिच ने बताया कि बैराज की एक टेस्टिंग बाकी है। जिसकी सीएसएमआर के वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। करीब एक माह में टेस्टिंग क्लीयर होने के बाद डैम व बैराज का कार्य भी शुरू हो जाएगा। डैम के लिए वन विभाग से एनओसी मिलना बाकी है। विभाग से अंतिम दौर की वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसई अरविंद कौशिक व एक्सईएन नितिन भट्ट ने बताया कि उनका प्रयास है कि जिले की नदियों का एक बूंद भी पानी वेस्ट नहीं जाने दिया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि सभी नदियों का जल जिले के लोगों की पानी की जरूरतें पूरी करें। बेकार में बहने वाले पानी पर रोक लगा कर गिरते भूजल में सुधार किया जाएगा। इससे खेती बाड़ी से जुड़े लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
सरस्वती नदी को धरा पर उतारने का कार्य अब तेजी से हो रहा है। शीघ्र ही प्रोजेक्ट पूरा होगा। जिसके बाद सरस्वती नदी धारा पर बहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें