फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्रदिवस समारोह पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा : पार्थ गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी पार्थ गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जिला सचिवालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता तिरंगा फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी के चलते इस समारोह में कोविड-19 के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा। समारोह में पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षी दलों की टुकड़ियों के साथ-साथ एनसीसी लड़के और लड़कियों की टुकड़ियां, स्काउटस, गर्ल्स गाइड की टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश अशोक कुमार, जिला परिवहन अधिकारी सुभाष चंद, जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक आदि मौजूद रहे।
बाक्स
बारिश हुई तो जगाधरी अनाज मंडी में कार्यक्रम होगा स्थानांतरित
डीसी पार्थ गुप्ता कहा कि बारिश होने की स्थिति में कार्यक्रम को जगाधरी की नई अनाज मंडी में स्थानंतरित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस बावत तैयारियां करने के आदेश दिए हैं। दर्शक गणतंत्र दिवस समारोह यू ट्यूब पर भी देख सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा का पूरा ध्यान रखें और जो-जो कार्य उन्हें सौपें गए उन्हें जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें