फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रामा सेंटर में नवीनीकरण और इलेक्ट्रिक कार्य अटके

Sun, 29 Dec 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ट्रामा सेंटर के नवीनीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ है। टेंडर लेने वाली एजेंसी अपना 40 प्रतिशत कार्य पूरा कर चुकी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने काम को बीच में रुकवा दिया। तीन माह से नवीनीकरण का कार्य बंद पड़ा है। जबकि जनवरी 2025 तक एजेंसी को काम पूरा करके देना था। एजेंसी ने अब बकाया कार्य का समय आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। अभी तक पीडब्ल्यूडी की तरफ से इस संबंध में कोई जवाब एजेंसी को नहीं दिया गया है। वहीं काम बंद होने का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के पुराने भवन का नवीनीकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 47 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी को अगस्त माह से पहले ट्रांसफर कर दिए थे। पहले तो यह पैसा एक माह से ज्यादा समय तक ट्रेजरी में फंसा रहा। जिससे नवीनीकरण का ठेका लेने वाली एजेंसी को पेमेंट नहीं हो पाई। इसलिए काम को कुछ समय के लिए बीच में ही रोकना पड़ा। काम शुरू हुआ तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने यह कह कर काम रुकवा दिया कि पहले ट्रामा सेंटर के भवन में इलेक्ट्रिक कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद ही नवीनीकरण कार्य होगा। इलेक्ट्रिक कार्य के लिए करीब 32 लाख रुपये आए हैं। जिसमें बिजली के नए तार, सीसीटीवी के तार, नेटवर्किंग, गैस लाइन, एसी लाइन व फायर सेफ्टी समेत अन्य कार्य होने हैं। परंतु अभी तक इन्हें लगाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में न तो यही कार्य हो पाया और न नवीनीकरण का कार्य पूरा हुआ।जबकि एजेंसी को जनवरी माह तक नवीनीकरण का कार्य पूरा करके देना है। नवीनीकरण कार्य शुरू करने से पहले ही ट्रामा सेंटर को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के भवन में शिफ्ट कर दिया गया था।
-

एक्सईएन को पत्र लिखा है: निलेश
ट्रामा सेंटर का नवीनीकरण कर रहे कांट्रेक्टर निलेश का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार्य न होने तक उन्हें फिनिशिंग कार्य न करने को कहा गया है। इसलिए उनका काम बंद है। काम के लिए जो लेबर आई थी वह भी वापस जा चुकी है। जनवरी में काम पूरा करके देना था, जबकि अभी 60 प्रतिशत काम बाकी है। इसलिए आखिरी तारीख आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को पत्र लिखा है, क्योंकि काम अधिकारियों ने रूकवाया है।
विज्ञापन


अंबाला से पता लगेगा: संदीप वर्मा
पीडब्ल्यूडी इलेक्टि्रक विंग के जेई संदीप वर्मा का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार्य कब तक शुरू होगा इस बारे में अंबाला कार्यालय से पता चलेगा। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें