फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूपनगर कॉलोनी में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 22 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रूपनगर कॉलोनी में पूर्व मंत्री कंवरपाल को पुष्प गुच्छ भेंट करतीं मेयर बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की तरफ से वार्ड नंबर सात की रूप नगर कॉलोनी में 21.78 लाख रुपये की लागत से गुरुद्वारा साहिब वाली सड़क का निर्माण व स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। ये कार्य होने से रूप नगर कॉलोनी वासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, पार्षद प्रियांक शर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मेयर बहमनी ने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम का उद्देश्य शहर के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। स्टॉर्म वाटर लाइन का काम पूरा होने पर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से रूप नगर कॉलोनी के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि रूपनगर कॉलोनी की यह लंबे समय से चली आ रही मुख्य मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों के अनुसार विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिलाई जा रही है। मौके पर सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता गोपाल, पूर्व पार्षद संजय राणा, बिरखा राम, अवतार सिंह तारी, रमेश शर्मा, अशोक मेहंदीरत्ता, जेएन कश्यप, संजीव जांगड़ा, त्रिलोक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें