फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप से मिली राहत, अगले हफ्ते बारिश के आसार

Fri, 13 Feb 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ग्रीन पार्क में धूप सेंकती कॉलोनी की महिलाएं। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रोजाना निकल रही धूप से मौसम सुहावना है। वहीं वीरवार को भी सुबह-सुबह धूप खिली, जिससे सर्दी से राहत रही। धूप के साथ पारा भी चढ़ा और ठंड का अहसास नहीं हुआ। इस दौरान तेज हवा चली, जिसने लोगों को खूब परेशान किया। वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह दो दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
जिले का मौसम वीरवार को पूरा दिन खुशनुमा रहा। इस दौरान सुबह-सुबह सुहावनी धूप खिली और दिन भी सुहाना बना रहा। दिन के साथ सूरज भी चढ़ा और धूप तेज हो गई। इससे तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। परंतु न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर ही ठिठका रहा। वहीं 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से मौसम में नमी व ठंडक बनी रही और दिन ढलने के बाद इसका असर देखने को मिला। शाम को तेज व ठंडी हवा ने लोगों को खूब परेशान किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को काफी परेशानी हुई। रात को हवा शीतलहर में बदल गई और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन रात में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले सप्ताह 16 व 17 फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य बना रहेगा। होली तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें