फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाने से राहत, आज बारिश के आसार

Sun, 10 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में शनिवार को छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लोगों की जब आंख खुली तो शनिवार सुबह उन्हें आसमान में घने बादल छाए मिले। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल उमड़-उमड़ कर आते रहे, परंतु बिन बरसे हवा के झोंकों के साथ आगे निकल गए। जिले का तापमान अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम सुहावना होने के चलते लोगों ने इसका खूब आनंद लिया, ऐसे में पार्कों में जुटे रहे। वहीं, छोटे बच्चों ने पार्क में लगे झूलों का खूब आनंद लिया। उधर, लोगों के मोबाइल पर अगले तीन घंटे में तेज बारिश होने के मैसेज लगातार आ रहे हैं। सप्ताह भर से यही सिलसिला चल रहा है। परंतु ढंग से बारिश नहीं हो रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप ने बताया कि अगले शुक्रवार तक जिले में पूरी बारिश के आसार बने हैं। इन दिनों में 60 से 80 प्रतिशत के बीच में बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। वहीं तापमान भी अधिकतम 30 और न्यूनतम 26 डिग्री के बीच रहेगा। इसके अलावा हवाएं भी 5 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी। उ
विज्ञापन

धर, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना का कहना है अभी तक हुई बारिश से धान की फसल को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यदि भारी बारिश होती है, तब नुकसान की संभावना रह सकती है। भारी बारिश से सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें