फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहनों ने राखी बांध लिया रक्षा का वचन

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छोटे भाई शुभदीप सिंह को राखी बांधती बहने। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रेम और स्नेह के इस पर्व पर बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया और उन्हें उपहार देकर उनकी खुशियों में शामिल हुए। पर्व पर भाई-बहन के इन पलों को यादगार के लिए परिवार के लोगों ने अपनेने मोबाइल में कैद और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इस तरह यह सोशल मीडिया पर दिनभर बधाइयों का भी सिलसिला चला। वहीं दिन भर सड़कों पर गहमा गहमी रही। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भारी भीड़ देखी गई तथा सुबह से जिले की सड़कों पर वाहनों की काफी आवाजाही रही। सड़कों पर ट्रैफिक का अधिक लोड रहा। पर्व को लेकर शुक्रवार की बजाय शनिवार को मिठाई की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टॉल पर सजी राखियों व उपहार की जमकर खरीदारी भी की। खासकर यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन समीप जवाहर मार्केट, जमना गली, पुराना रादौर रोड, खेड़ा बाजार, न्यू मार्केट, मीराबाई बाजार व रेलवे और वर्कशॉप रोड की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

इसके चलते छुट्टी के दिन भी अधिक ट्रैफिक के दबाव के चलते रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से गीता भवन मंदिर तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही। यातायात नियंत्रण के लिए चौक-चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों व बाजारों में पुलिस तैनात रही।

छोटे भाई शुभदीप सिंह को राखी बांधती बहने। परिजन

छोटे भाई शुभदीप सिंह को राखी बांधती बहने। परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें