फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक बनाए संबंध

Sun, 27 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। एक महिला से पति से तलाक दिलाने व शादी करने का झांसा देकर होमगार्ड के जवान पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और कानूनी कार्रवाई करवाने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। थाना छप्पर पुलिस ने मामले में आरोपी होमगार्ड गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। साल 2021 में उसकी जान पहचान गौरव के साथ हुई थी। आरोपी होमगार्ड है। आरोपी ने उसका पति से तलाक करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने और मिलने लगा। 17 अगस्त 2021 को वह अपने काम से जगाधरी गई थी। यहां कोर्ट के बाहर आरोपी गौरव उसे मिला। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाया और अपनी बाइक पर बिठाकर सेक्टर 17 स्थित सीटी पैराडाइस होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया। जब उसने आरोपी से बात करने का प्रयास किया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करवाई तो वह आत्महत्या कर लेगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें